कुरूक्षेत्र में विदेशी महिला से छेड़छाड़

कुरूक्षेत्र। शाहाबाद में विदेश से भारत भ्रमण पर आई एक महिला के साथ टैक्सी चालक द्वारा छेड़छाड करने का मामला सामने आया है। इस वजह से देश का नाम एक बार फिर कलंकित हो गया। विदेशी दंपती ने इसकी शिकायत थाना शाहाबाद पुलिस को की। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यूक्रेन से भारत भ्रमण पर आए एलेक्‍जेंडर जीजल व उनकी पत्‍नी 21 अगस्‍त को दिल्‍ली से कुल्‍लू घूमने गए। वहां से लौटते समय रात्रि करीब बारह बजे जब टैक्‍सी शाहाबाद पहुंची तो चालक फिरोज खान ने टैक्‍सी रोक ली। उसने उसकी पत्‍नी के से छेड़छाड़ शुरू कर दी। पति ने जब विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट भी की। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

थोड़ी ही देर में मौके पर पुलिस पहुंच गई। एसएचओ जयपाल, एसआई अनिल हुड्डा और एसएसआई नरेश कुमार व बलविंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और टैक्‍सी चालक को गिरफ्तार कर लिया। उस पर धारा 323, 354 के तहत मुकदमा दज किया गया है। पुलिस ने विदेशी दंपति को तुरंत दिल्‍ली पहुंचाने का बंदोबस्‍त किया, ताकि वे समय से फ्लाइट पकड़ सकें।

शनिवार को टैक्‍सी चालक को कोर्ट में पेश किया गया और उसके बाद न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+