सड़क से फिसलकर बस खाई में गिरी, 24 की मौत

शिमला। इन दिनों भारी बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में कई जगह जमीन धंसने, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाएं सुनने को मिल रही हैं। उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश में बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।

मूसलाधार बारिश के कारण इन पहाड़ी राज्यों में सड़कों का टूटना आम बात है जो कि अक्सर ही दुर्घटना का कारण बनती हैं। हिमाचल की राजधानी के निकट गुरुवार को एक निजी बस के सड़क से फिसलकर 500 फीट गहरी खाई में गिर जाने से 24 लोगों की मौत हो गई और 29 घायल हो गए। बस में जरुरत से ज्यादा लोग सवार थे।

पढ़ें हिमाचल प्रदेश / उत्तराखण्ड की खबरें | जानें देशभर के मौसम का हाल

जानकारी के मुताबिक ऊंचाई पर चढ़ते समय बस अचानक रुक गई और ब्रेक फेल हो जाने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे बस गहरी खाई में गिर गई। यह बस शरौंता से शिमला जा रही थी जो यहां से करीब 45 किलोमीटर दूर छैला के निकट सनाई गांव में कोटखाई ठियोग मार्ग पर शाम लगभग 4.30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घटनास्थल पर पहुंचे राहत दल का कहना है कि जहां दुर्घटना हुई, वह सड़क हाल में हुई बारिश के कारण बुरी तरह टूट गई है। राहतकर्मियों ने बताया कि पूरी सड़क कीचड़ से लबालब थी। इन दिनों इस सड़क को चौड़ी करने का कार्य चल रहा है जिसके कारण यहां कीचड़ और फिसलन हो गई थी।

दुर्घटना-स्थल पर सबसे पहले स्थानीय ग्रामीण पहुंचे और उन्होंने राहत कार्य शुरू किया। 29 घायलों को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं।

सिनेजगत की हलचल जानने के लिए क्लिक करें | जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

मौके पर पहुंची विपक्ष की नेता विद्या स्टोक्स ने कहाकि हाल में हुई भारी बारिश एवं ट्रकों द्वारा सेबों की ढुलाई के कारण इस इलाके की सड़कें इन दिनों बेहद खराब हो गई हैं। जिसकी वजह से इन बदहाल सड़कों की चपेट मे आकर कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।

राज्य में 24 घंटे के अंदर यह दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है। इससे पहले बुधवार की शाम मंडी जिले में लोगों से खचाखच भरे एक ट्रक के खाई में गिर जाने से 22 महिलाओं एवं नौ बच्चों सहित 38 लोगों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+