Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

5 रुपये में मिलेगा पेटभर खाना!

भोपाल। महंगाई से जूझ रहे मध्य प्रदेश के लोगों के लिए यह अच्छी खबर है क्योंकि अब उन्हें पांच रुपये में पेटभर खाना मिलने लगेगा। इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग 25 सितम्बर से 'रामरोटी योजना' शुरू कर रहा है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगरीय प्रशासन विभाग प्रदेश के चार महानगरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में 'रामरोटी योजना' शुरू करेगा। इस योजना का लाभ हर व्यक्ति ले सकेगा। योजना के मुताबिक नगरीय निकाय, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और रैन बसेरा में विश्राम करने वालों के अलावा जरूरतमंदों को काउंटर खोलकर सुबह-शाम भोजन के पैकेट पांच रुपये में उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए आवश्यक धनराशि नगरीय निकाय खुद जुटाएंगे।

नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर ने निर्देश दिए हैं कि भोजन की गुणवत्ता और मात्रा से किसी तरह का समझौता न किया जाए। पांच रुपये में मिलने वाले पैकेट में छह रोटी, सब्जी, प्याज, हरी मिर्च व अचार रहेगा। भोजन के पैकेट सुबह और शाम को निर्धारित समय पर वितरण काउंटर पर उपलब्ध रहेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+