भोपाल में पकड़ा गया 30 क्विंटल मावा, मिलावटी होने की आशंका
भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खाद्य विभाग ने पुलिस की मदद से मिलावटी होने के संदेह में 30 क्विंटल मावा जब्त किया है। यह मावा ग्वालियर से लाया गया था। id="toptextpromo">खाद्य
अधिकारी ने बताया कि एक ट्रक में ग्वालियर से मावा लाए जाने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर शाहजहांबाद पुलिस की मदद से ट्रक की तलाशी ली गई। इस ट्रक में लगभग 30 क्विंटल मावा मिला। मावा के मिलावटी होने का संदेह हुआ तो उसे जब्त कर लिया गया। नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>वर्मा
के अनुसार त्योहारों के समय भोपाल में बड़ी मात्रा में मिलावटी मावा आता है। रक्षाबंधन करीब है इसीलिए मिलावटी मावा के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जबकि मावा के मालिक रिंकू भदौरिया का कहना है कि मावा मिलावटी नहीं है।











Click it and Unblock the Notifications