पाकिस्तान में ताज़ा चेतावानी, संकट गहराया

Pakistan Flood
पिछले तीन हफ़्तों से बाढ़ से ग्रस्त पाकिस्तान में बाढ़ की ताज़ा चेतावनियाँ जारी की गई हैं और संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि 60 लाख लोगों को तत्काल मदद की ज़रूरत है लेकिन वे अभी भी मदद से वंचित हैं. पाकिस्तान में बाढ़ से लगभग दो करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं. अब तक मरने वालों की संख्या 1600 है.

बाढ़ ग्रस्त पाकिस्तान में मौजूद बीबीसी संवाददाता जिल मैक्गिवरिंग के अनुसार सिंध प्रांत के उत्तर-पश्चिमी भाग में बाढ़ की ताज़ा चेतावनी जारी होने के बाद हज़ारों लोग अपने घरों को छोड़ कर भाग रहे हैं. उधर पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आश्वासन दिलाने की कोशिश की है कि बाढ़ प्रभावितों के मदद के लिए दी जा रही धन-राशि और अन्य सामग्री चरमपंथियो के हाथ नहीं लगेगी.

ये आश्वासन तब दिया गया है जब संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए 46 करोड़ डॉलर की राशि में से उसे अब तक आधे से भी कम धन-राशि मिली है. जिल मैक्गिवरिंग के अनुसार हाल के दिनों में हुई भारी बारिश की वजह से देश के अनेक हिस्सों में बाढ़ का ख़तरा बढ़ गया है. सिंध और बलूचिस्तान की सीमा पर स्थित अनेक शहरों को 'हाई अलर्ट' पर रखा गया है.

इसका कारण ये है कि ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही सिंधु नदी में दक्षिणी पाकिस्तान की ओर बह रहा पानी तटबंध तोड़कर आसपास के क्षेत्र में भर सकता है. अनेक जगहों पर तो पानी तटबंध तोड़कर रिहायशी इलाक़ों और खेतों में घुस गया है. प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुँचाने में ख़ासी मुश्किलें पेश आ रही हैं क्योंकि देश का मूलभूत ढांचा क्षतिग्रस्त है, सड़के और पुल टूट गए हैं या फिर भूस्खलन के कारण इस्तेमाल के योग्य नहीं हैं.

प्रभावित लोगों की मदद के लिए आ रही धन-राशि के चरमपंथियों के हाथों में चली जाने के डर पर पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आश्वास्त किया है. उनका कहना है, "मैं मदद देने वाले पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि मदद में दिए गए पैसे और सामग्री की पूरी जवाबदेही होगी. सरकार विचार कर रही है कि धन-राशि के इस्तेमाल पर निगरानी रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय ऑडिटर्स को नियुक्त किया जाए."

उन्होंने कहा कि सहायता की सामग्री ग़रीब लोगों के लिए हैं और उन्हें विश्वास है कि वह उन तक पहुँचेगी. रहमान मलिक का कहना था कि उन्हें एहसास है कि राहतकर्मियों की भूमिका निभाकर तालिबान अपना प्रभाव बढ़ा सकते हैं लेकिन उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ऐसा नहीं होने दिया जाएगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+