किसानों की बदहाली के पीछे मैं नहीं कांग्रेस है : मायावती
उग्र किसानों का मामला संसद में उठाने के बाद आखिरकार यूपी की मुख्यमंत्री मायावती ने अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा किसानों की बदहाली के लिए यूपी नहीं बल्कि केन्द्र सरकार जिम्मेदार है। अलीगढ और आगरा में भूमि के मुआवजे के लिये आंदोलनरत किसानों और पुलिस के बीच हुए हिंसक संघर्ष में तीन किसानों की मौत के बाद विपक्षी दलों की आक्रामक आलोचनाओं के बीच उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने देश के किसी भी भाग में किसानों की भूमि के अधिग्रहण को लेकर होने वाले विवादों के लिये कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है।
मायावती ने मंगलवार को जारी बयान में कहा है कि प्रदेश ही नहीं, देश में कहीं भी किसानों की भूमि अधिग्रहण को लेकर हो रहे विवादों एवं खून-खराबे के लिये केन्द्र सरकार ही जिम्मेदार है, जिसने आजादी के 63 साल बाद भी 1894 में अंग्रेजों के बनाये भूमि अध्याप्ति अधिनियम में परिवर्तन नहीं किया है।
उन्होंने संप्रग सरकार को निशाने पर लेते हुए वर्ष 2005 में विशेष ओर्थक परिक्षेत्र (सेज) की स्थापना के लिये लागू कानून को तानाशाहीपूर्ण कदम बताते हुए कहा है कि इसी कानून के तहत देश के अनेक भागों में किसानों को उचित मुआवजा दिये बिना उनकी उपजाउ जमीन का अधिग्रहण हो रहा है, जिससे अनेक राज्यों में किसानों के उग्र आंदोलन होते रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications