एनआईआईएफटी का निफ्ट में विलय की अनुमति
एक बैठक में एनआईआईएफटी के लुधियाना और जालंधर केंद्र को भी निफ्ट में विलय करने के बारे में निर्णय लिया गया। एनआईआईएफटी का संचालन राज्य सरकार करती है।
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में विलय के बारे में निर्णय लिया गया।
राज्य सरकार निफ्ट को अगले तीन साल की अवधि में 48 करोड़ रुपये मुहैया कराएगी। इसके साथ ही एनआईआईएफटी की बुनियादी सुविधाएं को तुरंत निफ्ट के हवाले कर दी जाएगी। बुनियादी सुविधाओं की कीमत 12 करोड़ रुपये आंकी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications