जूता खाने वालों की जमात में शामिल उमर: फारुख

अब्दुल्ला ने संसद भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, "उमर अब जॉर्ज बुश, आसिफ अली जरदारी और पी. चिदंबरम जैसे विशिष्ट लोगों की जमात शामिल हो गए हैं। यह अद्भुत बात है।"
श्रीनगर में जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के एक निलंबित सिपाही ने रविवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह में उमर की ओर जूता उछाल दिया था। हालांकि अब्दुल्ला ने कहा, "उमर की सुरक्षा में खामी थी।" गौरतलब है कि बुश, चिदंबरम, जरदारी और चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ की ओर भी जूता उछालने की घटनाएं पहले हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications