राजौरी में बारिश से सुस्त पड़ी तीसरी दिन की मुठभेड़
जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में बारिश की वजह से आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाकर्मियों के अभियान पर असर पड़ा है।
राजौरी के थन्ना मंडी इलाके में शनिवार को मुठभेड़ शुरू हुई थी। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों का नेतृत्व मेजर एसके महापात्रा कर रहे थे। इस मुठभेड़ में महापात्रा बुरी तरह घायल हो गए जबकि सेना का एक जवान एक शहीद हो गया।
पढ़ें - सेना की खबरें
मुठभेड़ की शुरुआत मेजर एसके महापात्रा के नेतृत्व में सेना के एक दल द्वारा जंगली इलाके में आतंकियों के एक गिरोह को ढूढ़ निकालने के बाद हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए और अंधेरा होने के बावजूद पुलिस कर्मी और सेना के जवान घने जंगलों में छिपे आतंकियों के साथ मुठभेड़ में जुटे हुए हैं। बाद में इस लड़ाई में महापात्रा घायल हो गए और एक सैनिक शहीद हो गया।
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक "आज (सोमवार) मुठभेड़ का तीसरा दिन है। सुबह से ही बरिश शुरू हो गई जिससे हमारा अभियान प्रभावित हुआ। परंतु हम आतंकवादियों पर लगतार नजर रखने का प्रयास कर रहे हैं।" पुलिस के अनुसार जंगलों में पनाह लिए आतंकियों का ताल्लुक लश्कर-ए-तैयबा से है। इसी इलाके में बुधवार को आतंकवादियों ने सेना के एक काफिले और यात्री बस पर गोलीबारी की थी। इसमें दो यात्री मारे गए थे और 17 अन्य घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications