सत्तारूढ़ ब्रिटिश गठबंधन से मतदाता निराश : सर्वे
समाचार पत्र 'डेली मेल' ने शनिवार को कहा कि हैरिस इंटरएक्टिव द्वारा करवाए गए सर्वेक्षण में 57 प्रतिशत लोगों ने गठबंधन के प्रदर्शन को निराशाजनक बताया।
केवल 23 प्रतिशत लोग सोचते हैं कि गठबंधन सरकार ब्रिटेन के लिए बेहतर है और 31 प्रतिशत लोग एक पार्टी की सरकार चाहते हैं।
जनता ने आर्थिक संकट पर सरकार के कड़े कदमों का समर्थन किया। करीब 56 प्रतिशत लोगों ने कहा कि ब्रिटेन की वित्तीय व्यवस्था को ठीक करने के लिए बड़ी कटौती आवश्यक थी और केवल 25 प्रतिशत ने इसका विरोध किया।
करीब 41 प्रतिशत लोगों का मानना है कि समस्याओं से इतनी तेज गति से नहीं निपटा जाना चाहिए जबकि 48 प्रतिशत लोग बजट घाटे को पूरा करने के लिए करों में वृद्धि को आवश्यक मानते हैं। करीब 39 प्रतिशत लोग मानते हैं कि सरकार ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को अपने पैरों पर खड़ा करेगी।
करीब 60 प्रतिशत लोगों ने गठबंधन सरकार के चरित्र को ईमानदार लेकिन अलोकप्रिय बताया।
सर्वेक्षण में टोरी पार्टी की लोकप्रियता चुनाव के समय के 36 प्रतिशत से गिरकर 29 प्रतिशत पर और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की लोकप्रियता 23 प्रतिशत से गिरकर केवल 12 प्रतिशत पर आ गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications