केरल की प्रसिद्ध नौका दौड़ के लिए जुटे पर्यटक
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील नेहरू नौका दौड़ के 58वें आयोजन में हिस्सा लेंगी। हर साल इस नौका दौड़ के साथ राज्य में पर्यटकों के आने की शुरुआत हो जाती है।
पिछले साल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को मुख्य अतिथि बनाया गया था।
पर्यटकों के बीच सर्प नौका दौड़ विशेष आकर्षण होती है। सर्प नौकाओं की लंबाई 120 से 140 फीट तक होती हैं और उनमें से प्रत्येक में करीब 120 नाविक होते हैं।
ब्रिटेन के बर्मिघम से आए एक सेवानिवृत्त शिक्षक जिम कुक कहते हैं, "मैंने इस संबंध में पढ़ा था और कई अवसरों पर यहां आ चुके मेरे दोस्तों से भी इसके विषय में सुना था। इस बार मैंने और मेरी पत्नी ने भी यहां आकर इसे देखने का निर्णय लिया। हम पिछले दो दिन से यहां हैं।"
पिछले कुछ दिनों से पुनामाडा झील के आस-पास विदेशी पर्यटकों की भारी संख्या है। वे यहां नौका दौड़ में हिस्सा लेन वाली टीमों का अभ्यास देख रहे थे।
नौका दौड़ के आयोजकों में से एक टॉमी पुलिकाट्टिल ने कहा, "सालों से लोगों की इसमें रुचि बढ़ने के साथ इसकी खूबसूरती बढ़ गई है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल निश्चित रूप से अधिक पर्यटक इसके गवाह बनेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications