क्यूब की पहेली सुलझेगी तेज़ी से

क्यूब की पहेली सुलझेगी तेज़ी से

सबसे कम बार रुबिक क्यूब को घुमाकर हल निकालने की तीस साल पुरानी कोशिश अब समाप्त हो गई है.

अब शोधकर्ताओं का कहना है कि रुबिक क्यूब अब बीस या उससे कम बार घुमा हल किया जा सकता है.

शोधकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने इंटरनेट कंपनी गुगल के कम्पयूटरों की सहायता से इस दिलचस्प समस्या का हल खोजा है.

शोधकर्ता अब बीस के आंकड़े को ‘ईश्ववरयीय संख्या’ कह रहे हैं.

केंट स्टेट विश्वविद्यालय के गणितज्ञ प्रोफ़ेसर मोर्ली डेविडसन ने बीबीसी को बताया, “हमें पूरा यक़ीन है कि बीस ही वो आंकड़ा है.”

शोध के नतीजों से पता चला है कि रुबिक क्यूब को सुलझाने की शुरुआत के क़रीब 4300 करोड़ तरीकों में से दस करोड़ ऐसे हैं जिनमें बीस बार घुमा पहेली सुलझ जाएगी.

प्रोफ़ेसर डेविडसन के मुताबिक वे गुप्त रुप से इस बात का इंतज़ार ही करते रहे कोई ऐसी पहेली सामने आए जो बीस के बजाय इक्कीस बार सुलझे.

प्रोफ़ेसर कहते हैं कि रुबिक क्यूब के बारे में उनके शोध के नतीजे पहले ही इंटरनेट पर आ गए हैं और जल्द ही उन्हें विज्ञान संबंधित पत्रिकाओं में जमा करवाया जाएगा.

वे साथ ही ये भी कहते हैं कि कोई आकर उनके शोध की पड़ताल कर सकता है.

रुबिक क्यूब पर हुए इस शोध में गुगल के इंजीनियर जॉन डेथरिज, गणित के अध्यापक हर्बट कोचिएम्बा और कम्पयूटर प्रोग्रामर टॉमस रोकिकी शामिल थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+