रूस में परमाणु आपदाग्रस्त क्षेत्र में पहुंची आग
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के अनुसार रूस के संघीय वन एजेंसी ने बताया कि वर्ष 1986 से आग की चपेट में तकरीबन 3,900 हेक्टेयर वन क्षेत्र आ चुका है और अभी तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है।
इस बीच अधिकारियों ने कहा कि परमाणु आपदाग्रस्त क्षेत्र में आग से निपटने के लिए बुधवार से दमकल वाहन लगे हुए हैं। लेकिन एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इसकी वजह से दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि ब्रियांस्क क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फैले वन क्षेत्र के पड़ोस में स्थित चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र में एक परीक्षण के दौरान 26 अप्रैल 1986 को विस्फोट होने की वजह से पूरा इलाका प्रदूषित हो गया था। इसकी वजह से चारों तरफ रेडियोधर्मी पदार्थ फैल गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications