आर्थिक मदद जारी रहेगी: सेंट्रल बैंक

मंगलवार को जारी एक बयान में बैंक ने कहा कि आर्थिक मदद के ज़रिए धीमी गति से हो रहे सुधार को मज़बूत किया जा सकेगा. फेडरल रिजर्व ने कहा कि धीमी विकास दर और बढ़ती बेरोज़गारी के मद्देनज़र ब्याज़ दरों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. फिलहाल ब्याज़ दर शून्य और 0.25 प्रतिशत के बीच है.
विशेषज्ञों के अनुसार बैंक के इस क़दम से लगता है कि आर्थिक विकास कमज़ोर हो रहा है. बैंक का कहना है कि वो अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए और कड़े क़दम उठाने को तैयार है ताकि इसे पटरी पर रखा जा सके.
इस ख़बर के आने के बाद स्टॉक बाज़ार में थोड़ी तेज़ी देखी गई. बैंक की घोषणा से पहले डाउ जोंस में 100 अंकों की गिरावट आई थी लेकिन घोषणा के बाद सिर्फ़ 15 अंकों की गिरावट हुई. बैंक ने बयान जारी कर कहा है कि विकास की दर पिछले कुछ महीनों में धीमी पड़ी है और अगले कुछ महीनों में इसके बहुत बेहतर रहने की उम्मीद नहीं है.
बैंक ने कहा, ''घरेलू खर्च धीरे धीरे बढ़ रहा है लेकिन बेरोज़गारी में कमी नहीं हो रही है. आय नहीं बढ़ी है, लोग घर नहीं खरीद रहे हैं और पैसों की कमी है."" कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि बैंक के इन क़दमों में अगले कुछ समय में कम ब्याज़ पर रिण मिल सकेगा. कुछ अन्य विशेषज्ञ मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में बैंक को और क़दम उठाने पड़ सकते हैं.












Click it and Unblock the Notifications