पोर्न वेबसाइट्स पर रमज़ान से पहले रोक

पोर्न वेबसाइट्स पर रमज़ान से पहले रोक

इंडोनेशिया ने अपने वादे को निभाते हुए पोर्नोग्राफ़िक वेबसाइट्स पर पाबंदी लगा दी है.

ये वादा किया गया था कि इन वेबसाइट्स पर रमज़ान के महीने से पहले पाबंदी लगाई जाएगी.

इंडोनेशिया की सरकार ने कहा है कि वो देश में इंटरनेट सेवाएँ देने वाली सभी कंपनियों से बात कर रही है ताकि वहाँ के नागरिक पोर्न साइट्स को खोल न पाएँ.

इंडोनेशिया के संचार मंत्री तिफ़ातुल सेमबिरिंग ने कहा है कि उन्हें विश्वास है कि देश में इंटरनेट सेवाएँ मुहैया कराने वाली कंपनियों ने पोर्नोग्राफ़िक वेबसाइट्स में से कम से कम 80 प्रतिशत वेबसाइट्स को बंद कर दिया है.

ये क़दम इसलिए उठाया गया है क्योंकि इंडोनेशिया की कई मशहूर हस्तियों के सेक्स वीडियो पोर्न वेबसाइट्स पर धड़ल्ले से दिखाए जा रहे थे.

इस सेक्स स्कैंडल से कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों में रोष फैल गया और उन्होंने उन हस्तियों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किए.

उनकी माँग थी कि इंटरनेट पर लगाम लगाई जाए और सेक्स स्कैंडल में शामिल हस्तियों को जनता के सामने सज़ा दी जाए.

इस क़दम के बाद इंडोनेशिया की छह सबसे बड़ी इंटरनेट सेवाओं से खोलने की कोशिश की गई पर इन वेबसाइट्स को खोला नहीं जा सका.

मंत्री ने बताया कि ये इंटरनेट की वो कंपनियां हैं जो पूरे इंडोनेशिया में 87 प्रतिशत उपभोक्ताओं को इंटरनेट की सेवाएँ दे रही हैं.

उन्होंने इस बात का भी यक़ीन दिलाया है कि लोगों को इस बात से घबराने की ज़रूरत नहीं है कि इस एक क़दम के बाद कहीं इंटेरनेट पर आगे भी रोक लगने का सिलसिला न शुरु हो जाए. उन्होंने आश्नासन दिया है कि इंडोनेशिया चीन की तरह इंटरनेट पर रोक नहीं लगाएगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+