भारती एयरटेल के मुनाफे में 32 प्रतिशत की कमी

Bharti Airtel
नई दिल्ली। देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का शुद्ध मुनाफा 30 जून को समाप्त तिमाही में पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 32 प्रतिशत घट गया। कंपनी ने हाल ही में अफ्रीका में कुवैत की कंपनी जेन टेलीकॉम की संपत्तियों का अधिग्रहण किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1,682 करोड़ रुपये रहा है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2,475 करोड़ रुपये था।

बिजनेस की खबरें पढ़ें

तिमाही में कंपनी की कुल आय 17 प्रतिशत बढ़कर 12,231 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की कुल आय 10,414 करोड़ रुपये थी। कंपनी के इन परिणामों में अफ्रीका में कंपनी के हाल के 23 दिनों का कारोबार भी शामिल है।

जेन टेलीकॉम की संपत्तियों की खरीददारी के बाद जून में भारती एयरटेल ग्राहकों की संख्या के मामले में दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई। समूह के अध्यक्ष सुनील मित्तल ने एक बयान में कहा, "पहली तिमाही में कंपनी ने 15 अफ्रीकी देशों में जेन टेलीकॉम की संपत्तियों की खरीददारी सफलतापूर्वक संपन्न की है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+