बिहार में जीप के पुल के नीचे गिरने से 6 की मौत
पटना। वाहन चालकों की असावधानी के चलते निर्दोष लोगों की जान जाने का सिलसिला बदस्तूर बरकरार है। शनिवार देर रात बिहार के बिहार के आरा जिले के में हुए एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। इसी हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पुलिस ने बताया पलियाडीह गांव निवासी निर्मल राम का परिवार एक जीप पर सवार होकर पीरो जा रहा था कि गटरिया पुल के समीप वाहन के चालक ने नियंत्रण खो दिया और जीप पुल के नीचे जा गिरी। इस दुर्घटना में तीन महिला सहित छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में सुरती देवी, निर्मल राम की पत्नी, निर्मल राम की सास, वाहन चालक धनजी साह तथा भिखारी राम शामिल हैं।
दो अन्य घायलों को पीरो के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इनमें एक की हालत चिंताजनक बताई जाती है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications