'महंगाई डायन' के कार्टून पर छिड़ा विवाद

कार्टून पर छिड़ा विवाद
सलमान रावी

बीबीसी संवाददाता, रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मुखपत्र 'दीप कमल' में प्रकाशित एक कार्टून ने विवाद खड़ा कर दिया है और कांग्रेस इसके ख़िलाफ़ खडी़ हो गई है. कांग्रेस का आरोप है कि कार्टून में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गाँधी को दर्शाया गया है जबकि भाजपा का का कहना है कि इसमें सिर्फ़ 'महंगाई डायन' का चित्रण किया गया है.

कार्टून के प्रकाशन के बाद कांग्रेस सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रही है और भाजपा के मुखपत्र की प्रतियाँ जला रही है. कार्टून मुखपत्र के मुख्य पृष्ठ पर ही छपा है जिसमें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी और कृषिमंत्री शरद पावर को भी दिखाया गया है.

पत्र में जो संपादकीय छापा गया है उसका शीर्षक बहुचर्चित फ़िल्म के एक गाने 'महंगाई डायन खाए जात है' से लिया गया है. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रमेश वर्ल्यानी का आरोप है कि 'कार्टून में पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गाँधी को डायन के रूप में दर्शाया गया है' जबकि प्रधान मंत्री को यह कहते हुए दिखाया गया है "लो जनाब !! आपका ग़ुलाम आपकी खिदमत में पेश करता है आपका प्रिय आम आदमी का तेल. चाहे आम आदमी मर जाए पर मैं आपकी खिदमत में कमी नहीं आने दूंगा."

उनका कहना है कि कार्टून में मीडिया को भी 'पालतू' कहा गया है. मर्यादा के सवाल पर कई बार घिर चुकी भाजपा अब बचाव की मुद्रा में नज़र आ रही है.

पार्टी के उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने बीबीसी से कहा, "कार्टून जो मुखपत्र में आया है वो कार्टूनिस्ट के दिमाग की उपज है. कार्टूनिस्ट ने महंगाई रुपी डायन को प्रदर्शित किया है."

उनका कहना है, "भाजपा की यह मंशा नहीं है कि किसी भी कांग्रेस के नेता को या मीडिया को अपमानित किया जाए या उन पर दोषारोपण जाए. अर्थ का अनर्थ निकालना कांग्रेस की आदत रही है हमको तो आश्चर्य हो रहा है कि कांग्रेस उस महंगाई रुपी डायन को अपने सर्वोच्च नेता से जोड़ रही है." 'दीप कमल' के प्रकाशक छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री राजेश मूणत हैं जबकि इसके संपादक शंकर राव एक पूर्व पत्रकार हैं जो फ़िलहाल छत्तीसगढ़ आवासीय परिषद के अध्यक्ष भी हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+