युवक ने की गर्लफ्रेंड के ट्यूटर की हत्या
नई दिल्ली। राजधानी में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के प्रेम में इस प्रकार अंधा हो चला कि उसने लड़की के ट्यूटर को ही मौत के घाट उतार दिया। यह मामला है यहां के फर्श बाजार का जहां के 24 वर्षीय लोकेश कुमार ने अपनी गर्लफ्रेंड के ट्यूटर 25 वर्षीय प्रमोद कुमार की हत्या कर दी। उसे अंदेशा था कि प्रमोद पढ़ाने के बहाने उसकी गर्लफ्रेंड के करीबी बढ़ा रहा है। पुलिस ने बुधवार को लोकेश को धर दबोचा।
यह मामला गत 18 मई का है, जब गाजियाबाद के मुरादनगर में प्रमोद का शव पाया गया था। तभी से पुलिस ने इस मामले की तहकीकात शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी विनय यादव के मुताबिक लंबी जांच के बाद यह पाया गया कि प्रमोद एक 22 वर्षीय लड़की को गणित की ट्यूशन पढ़ाता था।
क्लिक करें- अपराध की खबरें
पुलिस के मुताबिक उस लड़की का अफेयर लोकेश और प्रदीप नाम के दो लड़कों से पहले ही था। प्रमोद का शव मिलने के बाद से लोकेश फरार था, जिसे पुलिस ने बुधवार को धर दबोचा। पुलिस द्वारा पूछताछ में लोकेश ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वो लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन जब से प्रमोद से ट्यूशन लेना शुरू किया तब से लड़की ने उसे नजरअंदाज़ करना शुरू कर दिया था।
लोकेश ने बताया कि उसने लड़की की जासूसी कर पता लगाया कि वो प्रदीप और प्रमोद के संपर्क में ज्यादा रहती है, लिहाजा प्रमोद को रास्ते से हटाने के लिए उसने योजना बनाकर उसकी हत्या कर डाली।












Click it and Unblock the Notifications