सावन तोड़ता नहीं जोड़ता है...
सावन तोड़ता नहीं जोड़ता है...
कांवड़ियों की सेवा में लगी पूजा सैनी, प्रियंका और ममता ने बताया कि कांवड़ियों की मदद के दौरान उन्हें समाज में मौजूद परंपराओं और धार्मिक विश्वासों को समझने का मौका मिल रहा है। हरिद्वार से गंगा जल लेकर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के ढेरों शिव भक्त झुमते हुए दिन-रात आगे बढ़ रहे हैं।
शिव भक्तों ने बड़ी श्रद्धा के साथ रंग-बिरंगें कांवड़ों को हजारों रुपये खर्च कर सजाया हुआ है। इस यात्रा का प्रमुख आर्कषण केंद्र बन चुके मुजफ्फरनगर जनपद की सीमाओं में कांवड़ियों की सेवा के लिए कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने सेवा शिविर लगाए हुए हैं। इस बार सरकारी प्रयासों के साथ ही गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) भी कांवड़ियों की देखरेख के काम में जुटे हुए हैं।
गूंजे शिव के जयकारे..
केंद्र सरकार के युवा एवं खेलकूद मंत्रालय के अधीन संगठन नेहरू युवा केंद्र के युवा पुरुष व महिला कार्यकर्ता कांवड़ मेले में इस बार नई भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। यह संगठन ग्रामीण व शहरी युवाओं के विकास के लिए कार्य करता है। छवार के मेढ़पुर शिविर में थाना भवन समूह की लड़कियां सेवा कार्य में लगी हुई हैं। इसी तरह विभिन्न हिस्सों जैसे कि बधरा, चरथावल, जानसढ, सदर कांधला के युवा कार्यकर्ता कांवड़ियों का मार्गदर्शन, भोजन वितरण, चिकित्सा सहायता करते हुए देखे जा सकते हैं।
ऊं नम: शिवाय...
इस बार यात्रा में 80 फीसदी से अधिक युवा ही कांवड़ लगाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। ऐसे में नेहरू युवा मंडल के युवाओं द्वारा कांवंड़ियों की सेवा करने की भावना उनमें श्रद्धाभाव के मूल्य पैदा कर रही है। नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक राजेश जादौन ने बताया कि इन कार्यो से युवाओं में श्रद्धा, समर्पण, सामुदायिक सेवा व देश की एकता और अखण्डता के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। कई कॉलेजों के रोवर्स रेजर्स, स्काउट गाइड और एनएसएस से जुड़े छात्र-छात्राएं भी इस समय कांवड़ियों की सेवा में जुटे हुए हैं।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक













Click it and Unblock the Notifications