66 बार जेल से बाहर आया उम्र कैदी विकास यादव
66 बार जेल से बाहर आया उम्र कैदी विकास यादव
मृतक की मां नीलम कटारा का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता कौशिक डे की ओर से दायर किये गये एक आरटीआई आवेदन पर यह खुलासा हुआ है। इस खुलासे पर प्रतिक्रिया देते हुए नीलम ने कहा कि उसके बाहर जाने के लिये रोग का नाम या कारणों का जिक्र किये बगैर जवाब मे सिर्फ़ इतना बताया गया है कि वह छह बार दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल गया तथा 60 बार एम्स गया ।
गौरतलब है कि बहुचर्चित जेसिका लाल की हत्या का दोषी मनु शर्मा को परोल पर छोड़ा गया था और वह बाहर पार्टियों में मशगूल था। विकास जेसिका लाल हत्याकांड में भी सह-अभियुक्त है।
पुलिस ने किया इंकार
तिहार जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने किसी भी तरह के कानूनी उल्लंघन से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यादव के इलाज का फैसला जेल सुपरिटेंडेंट और मेडिकल ऑफिसर करते हैं। गुप्ता ने कहा कि जहां तक मैंने सुना है विकास यादव टीवी से पीड़ीत हैं। तिहार के पीआईओ पी.आर. गर्ग ने कहा कि वह विकास यादव के मेडिकल कंडिशन के बारे में नहीं जानते।
2004 से तिहार में पीआईओ राकेश खन्ना ने भी इस बात से इनकार किया कि विकास यादव के मेडिकल कंडिशन के बारे में उन्हें कोई जानकारी है।













Click it and Unblock the Notifications