जेटली ने महंगाई पर सरकार की बखिया उधेड़ी
नई दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को महंगाई के मुद्दे पर बहस करते हुए भाजपा के धाकड़ नेता अरुण जेटली ने केंद्र सरकार के तथ्यों की तर्कों एवं उदाहरणों सहित बखिया उधेड़ी। जेटली ने कहा कि समानता वाली अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में भारत में महंगाई की दर सबसे ज्यादा है।
जेटली ने कहा कि, "सरकार लगातार वैश्विक कारणों को जिम्मेदार ठहरा रही है लेकिन चीन में महंगाई दर एक प्रतिशत, मलेशिया में 1.16 प्रतिशत के करीब है। थाईलैंड में 3.3 प्रतिशत है। क्या इन देशों पर वैश्विक कारणों का कोई असर नहीं पड़ता?" सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए जेटली ने कहा कि भारत में ईंधन कीमतों में करों का हिस्सा सबसे अधिक है। उन्होंने कहा, "चीन में पेट्रोलियम पदार्थो पर 31 प्रतिशत कर लगता है। मलेशिया में यह 25 प्रतिशत है और भारत में यह 51 प्रतिशत है।"
ऊपरी सदन में महंगाई पर बहस की शुरुआत करते हुए विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा, "हम चाहते हैं कि देश की आर्थिक नीतियां तय करने वाले अर्थशास्त्रियों की विश्वसनीयता बनाए रखें " भाजपा ने कहा कि देश में मौजूदा आर्थिक नीतियों के चलते देश को चला रहे भारतीय अर्थशास्त्रियों की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications