कश्मीर घाटी में रेल सेवाएं निलंबित
जम्मू, 4 अगस्त (आईएएनएस)। कश्मीर में जारी हिंसा और रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाए जाने के मद्देनजर घाटी में अनिश्चितकाल के लिए रेल सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है।
उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सोपोर और बड़गाम में उपद्रवियों द्वारा स्टेशनों को आग लगाने और कर्मचारियों को को प्रताड़ित करने की घटनाओं की वजह से यह फैसला किया गया है।
अनंतनाग और बारामूला के बीच रेल सेवा का परिचालन होता है। हिंसा की वजह से 100 से अधिक कर्मचारियों घाटी छोड़नी पड़ी है।
कश्मीर छोड़कर भागे रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि घाटी के मौजदूा हालात में वहां काम नहीं कर सकते। पथराव करती भीड़ और उसके समर्थक सार्वजनिक संपत्तियों को निशाना बना रहे हैं।
रेलवे के एक अन्य अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "घाटी में फैली हिंसा को रेलवे ने गंभीरता से लिया है। अधिकारियों का मानना है कि कर्मचारियों का असुरक्षित महसूस करना वाजिब है। इसे देखते हुए कश्मीर में रेल सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दी गईं।"
अधिकारी ने कहा, "मौजूदा स्थिति में कश्मीर में रेल सेवाएं संचालित करना असंभव है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications