लखनऊ में स्वाइन फ्लू से 1 व्यक्ति की मौत

लखनऊ स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती राम शंकर की बुधवार को स्वाइन फ्लू से मौत हो गई।

लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) ए.के.शुक्ला ने संवाददाताओं को बताया कि जौनपुर निवासी राम शंकर को मंगलवार को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। वह लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में दो दिन पहले अपने भाई के यहां आया था।

शुक्ला ने बताया, "हमें पता चला है कि राम शंकर के परिजन उसका शव लेकर जौनपुर चले गए हैं। हमने वहां के सीएमओ से संपर्क करके परिजनों के नमूनों की जांच करवाने को कहा है।"

अधिकारियों ने फिलहाल स्वाइन फ्लू का कोई नया संदिग्ध मामला सामने आने से इंकार किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+