यामहा ने 3 नई मोटर साइकिलें बाजार में उतारीं
यामहा मोटर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी युकिमिनी त्सूजी ने आईएएनएस से कहा, "भारत हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजार है। हमने महसूस किया है कि रोज काम पर जाने वाले लोगों के लिए ज्यादा आरामदायक और बेहतर ईंधन दक्षता वाली गाड़ियों की जरूरत है।"
एस जेड, एसजेड-एक्स और बाईबीआर 125 नाम की इन गाड़ियों के 123 सीसी और 153 सीसी मॉडल उपलब्ध हैं।
कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि कि कंपनी का यह पहला प्रयास है जिसके जरिए हम मध्य-वर्ग तक पहुंच बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
त्सूजे ने कहा, "हम अपनी गाड़ियों के ईधन दक्षता संबंधी कारणों से इस वर्ग में काफी पीछे छूट गए थे लेकिन कंपनी की इन नई गाडियों का माइलेज 71.4 किलोमीटर प्रति लीटर (बाईबीआर-125) और 62.6 किलोमीटर प्रति लीटर (एस जेड) है।"
यामहा प्रतिवर्ष करीब पांच करोड़ गाड़ियां बेचती है जिसमें से करीब एक करोड़ गाड़ियां भारत में बिकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications