इराक में विस्फोट, 20 मरे, 50 घायल
बगदाद, 4 अगस्त (आईएएनएस)। इराक के वसित प्रांत में मंगलवार को हुए दो बम विस्फोटों में 20 लोग मारे गए और 50 से अधिक घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पहला विस्फोट एक कार में हुआ और दूसरा सड़क किनारे हुआ। दोनों विस्फोट स्थानीय समयानुसार शाम 5.30 बजे के आसपास कुत शहर में हुए।
अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में 50 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर हैं और ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। विस्फोट से आसपास की लगभग 10 दुकानें और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications