सरकार का जवाब असंतोषजनक : शरद यादव

सरकार के जवाब पर टिप्पणी करते हुए यादव ने कहा, "क्या जवाब मिला? सरकार का कहना है कि विकास दर में वृद्धि की वजह से कीमतें बढ़ी हैं।"

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को बेहतर पारिश्रमिक देने के कारण खाद्य पदार्थो की कीमतें बढ़ने की बात कही है लेकिन सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले बिचौलिए की भूमिका को कम करने के लिए कदम नहीं उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा, "क्या सरकार ने किसानों को मिलने वाले दाम और बाजार के दामों के बीच का अंतर कम करने के लिए कोई कदम उठाया है? और क्या बिचौलियों की भूमिका कम करने के लिए कोई कदम उठाया गया है?"

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संयोजक यादव ने कहा कि हम महंगाई के मुद्दे पर अपना अगला कदम तय करने के लिए विपक्ष के नेताओं से बातचीत करेंगे।

यादव ने कहा, "हम देखेंगे कि सदन में बहस के बाद अध्यक्ष ने जो बात कही है उस पर सरकार क्या कदम उठाती है।"

बहस के अंत में लोकसभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें सरकार से महंगाई का आम आदमी पर असर कम करने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+