62 साल बाद मुजीब का निष्कासन आदेश होगा रद्द
उन दिनों कानून संकाय के छात्र रहे मुजीब ने विश्वविद्यालय के चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की बेहतर तनख्वाह और काम की बेहतर स्थितियों को लेकर की गई एक हड़ताल का नेतृत्व किया था।
समाचार एजेंसी बांग्लादेश संगबाद संगस्था (बीएसएस) के मुताबिक 19 मई, 1948 को मुजीब को विश्वविद्यालय से निकाल दिया गया था।
ढाका विश्वविद्यालय के कुलपति ए.ए.एम.एस. अरेफिन सिद्दीकी कहते हैं कि वह मुजीब के खिलाफ निष्कासन आदेश वापस लेने की मांग का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी उनके अधिकारों को सम्मानपूर्वक बहाल करना चाहते हैं।
समाचार पत्र 'न्यू एज' के मुताबिक कई संगठनों की ओर से मुजीब का निष्कासन वापस लेने की मांग की गई है और राष्ट्रपति व विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जिल्लुर रहमान के नाम इस बाबत पत्र लिखे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications