महँगाई पर संसद में गतिरोध समाप्त

महँगाई पर संसद में गतिरोध समाप्त

संसद में महँगाई पर गतिरोध समाप्त हो गया है. सभी दल महँगाई पर बिना मतदान के चर्चा कराने पर सहमत हो गए हैं.

इस विषय पर राज्यसभा में चर्चा सोमवार को और लोक सभा में मंगलवार को होगी.

वित्त मंत्री और प्रणव मुखर्जी ने सोमवार को सभी दलों के सांसदों को नाश्ते पर आमंत्रित किया था और इस दौरान सत्ता-पक्ष और विपक्ष में संसद की कार्यवाही चलाने पर सहमति बनी.

हालांकि अब तक विपक्ष महँगाई के मुद्दे पर मत विभाजन के नियम से पीछे हटने को तैयार नहीं था लेकिन इस बैठक में वो मान गया और मंगलवार से इस मुद्दे पर लोक सभा में चर्चा शुरू हो जाएगी.

ग़ौरतलब है कि संसद में मानसून सत्र के पहले ही दिन महँगाई का मुद्दा सामने आ गया था.

सरकार के ख़िलाफ़ एकजुट विपक्ष इस मुद्दे पर बहस के लिए मत विभाजन से कम पर तैयार नहीं था तो दूसरी ओर और सरकार भी झुकने को तैयार नहीं थी.

रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं की बैठक हुई थी.

विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, अरुण जेटली के साथ एनडीए संयोजक शरद यादव भी इसमें शामिल हुए थे.

इसके पहले सुझाव आया था कि लोक सभा अध्यक्ष मीरा कुमार सदन में एक प्रस्ताव रखें जिसमें महँगाई को लेकर सभी दलों की ओर से चिंता जताई जाए औप सरकार से प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया जाए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+