सीबीआई जांच के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे अमित शाह
जेठमलानी, यहां सीबीआई की एक विशेष अदालत में राज्य के पूर्व गृह राज्य मंत्री, शाह की जमानत के लिए जिरह करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
न्यायाधीश ए.आई.रावल की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई के दौरान जेठमलानी ने 10 दिनों तक शाह को हिरासत में लेने की सीबीआई की याचिका का विरोध किया और कहा कि यद्यपि उनके मुवक्किल को आरोप पत्र की प्रति मुहैया नहीं कराई गई है, लेकिन मीडिया के पास आरोप पत्र की प्रतियां उपलब्ध हैं।
जेठमलानी ने कहा कि सीबीआई को शाह से पूछताछ के लिए तीन दिनों का समय दिया गया था, लेकिन वह समय का पूरा सदुपयोग नहीं कर पाई और अब वह अतिरिक्त समय मांग रही है।
ज्ञात हो कि 24 जुलाई को आत्मसमर्पण करने के बाद से शाह न्यायिक हिरासत में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications