बहन की हत्या करने वाली महिला का शव बरामद

सिडनी, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अपनी छोटी बहन की चाकू मारकर हत्या करने वाली महिला का शव रविवार सुबह यहां स्थित एक सुधार गृह के वार्ड से बरामद किया गया।

बाल सीधा करने और इंटरनेट इस्तेमाल करने को लेकर पैदा हुए विवाद के बाद उसने अपनी बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।

स्थानीय समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक एनएसडब्ल्यू सुधार सेवा के प्रवक्ता ने कहा कि 22 वर्षीय कैथलीन वोराल का शव विंडसर के निकट दिलवीनिया महिला सुधार केंद्र से रविवार सुबह 8.20 मिनट पर बरामद किया गया। माना जा रहा है कि उसकी मौत स्वाभाविक रूप से हुई है।

गौरतलब है कि अक्टूबर 2008 में एक दर्दनाक हादसे में वोराल को अपनी 18 वर्षीय छोटी बहन सूसान की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में छह वर्ष जेल की सजा सुनाई गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+