विवाह बंधन में बंधी चेल्सी

उन्होंने अपने बयान में कहा है- आज हमने बड़े गर्व और अभिभूत कर देने वाली भावना के साथ चेल्सी और मार्क को एक सुंदर समारोह में परिजनों और मित्रों की मौजूदगी में वैवाहिक बंधन में बंधते देखा. साथ-साथ इनके जीवन की शुरुआत के समारोह का इससे बेहतर दिन और क्या हो सकता है. हम अपने परिवार में मार्क का स्वागत करके बहुत ख़ुश हैं. नवविवाहित दंपत्ति की ओर से हम राइनबेक के लोगों को विशेष धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने हमारा स्वागत किया. हम उन लोगों का भी धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने इस ख़ास दिन के लिए शुभकामना दी है.
कई दिनों से चल रही गुपचुप तैयारियों के बीच न्यूयॉर्क से दो घंटे की दूरी पर स्थित राइनबेक नाम के एक छोटे से गाँव में हुई इस शादी में क़रीब 400 लोग शरीक हुए, जिनमें कई सेलिब्रिटी भी थे. इस शादी समारोह से जुड़े लोगों को ख़ास हिदायत थी कि वे शादी के बारे में गोपनीयता बरतें. लेकिन जिन मशहूर लोगों को शादी में शामिल होते देखा गया, उनमें शामिल थे- टेड डैंसन, मैरी स्टीनबर्गेन, फ़ैशन डिज़ाइनर वेरा वांग और राजनेता मैडलिन अलब्राइट, जो बिल क्लिंटन के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद विदेश मंत्री थी.
शादी से पहले से ही इस इलाक़े के हवाई क्षेत्र से किसी भी विमान के गुज़रने पर पाबंदी लगा दी गई थी. इलाक़े की ओर से आने वाली सड़कें भी बंद कर दी गई थी. आसपास रहने वाले लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्हें वाइन की बोतलें भेंट की गई थी.












Click it and Unblock the Notifications