उड़ीसा में अब ऑनलाइन दर्ज होंगी शिकायतें
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से बताया, "मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के अधिकारियों की मौजूदगी में ई-अभियोग नाम से वेब आधारित शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली आरंभ की।"
उन्होंने बताया, "देश में हरियाणा के बाद उड़ीसा ऐसा दूसरा राज्य है, जिसने नागरिकों के लिए यह सुविधा मुहैया कराई है।"
अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने वेबसाइट 'डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सीएमजीसीउड़ीसा डॉट जीओवी डॉट इन' शुरू किया है। नागरिक अपनी शिकायतें दुनिया के किसी भी हिस्से से यहां दर्ज करा सकते हैं।
अधिकारी के अनुसार फिलहाल विभिन्न सरकारी विभागों में लोग स्वयं जाकर या डाकघर की मदद से अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। इसमें काफी वक्त बेकार जाता है। वेब सुविधा शुरू होने से शिकायतों का निवारण तेजी से होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications