एसवाई कुरैशी बने मुख्य निर्वाचन आयुक्त
नई दिल्ली। शुक्रवार को वरिष्ठ चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया। कुरैशी इस शीर्ष पद पर आसीन होने वाले प्रथम मुस्लिम हैं। उन्होंने नवीन चावला का स्थान लिया। चावला इस पद पर डेढ़ साल तक रहे।
कुरैशी ने कहा कि वह बेहद गर्व और विनम्रता से इस पद को ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने देश के सभी नागरिकों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है ताकि वह अपने दायित्व पूरे कर सकें।
63 वर्षीय कुरैशी पर इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव कराने के साथ ही तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल सहित कुछ राज्यों में विधान सभा चुनाव कराने की जिम्मेदारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications