असम में सीआरपीएफ के 4 जवान शहीद
गुवाहाटी। असम के गोलपाड़ा जिले में शुक्रवार की सुबह हुए एक बारूदी सुरंग के धमाके में सीआरपीएफ के कम से कम चार जवान शहीद हो गए जबकि 15 अन्य घायल हो गए। घायलों में चार की हालत नाजुक बनी हुई है।
प्रतिबंधित संगठन नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के संदिग्ध आतंकवादियों ने सुबह आठ बजे उस समय विस्फोट किया जब सीआरपीएफ के लगभग 20 जवान आतंकवाद-विरोधी शिविर से प्रशिक्षण लेकर एक बस से वापस लौट रहे थे।
गुवाहाटी से लगभग 130 किलोमीटर दूर गोलपाड़ा के होलमारी में घने जंगलों के बीच सड़क पर बारूदी सुरंग बिछाई गई थी।












Click it and Unblock the Notifications