महंगाई पर विपक्ष का हंगामा जारी, राज्यसभा स्थगित

नई दिल्ली। बुधवार को लगातार दूसरे दिन राज्यसभा नहीं चली कारण वही महंगाई का मुद्दा । क्योंकि मत विभाजन के प्रावधान वाले विशेष नियम के तहत चर्चा की मांग को लेकर राजग, वाम दलों और सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे कुछ दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को लगातार दूसरे दिन राज्यसभा नहीं चली और एक बार के स्थगन के बाद कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गयी।

विपक्ष के कारण राज्यसभा स्थगित

सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे शुरू होने पर राजग, वाम दल, बसपा, सपा, बीजद, राजद, अन्नाद्रमुक, लोजपा आदि दलों के सदस्यों का हंगामा जारी रहा। सदस्य मत विभाजन के प्रावधान वाले विशेष नियम के तहत चर्चा कराए जाने की मांग कर रहे थे। भाजपा के सदस्य आसन के समक्ष आकर नारेबाजी करने लगे ।

हंगामे के बीच ही उपसभापित के रहमान खान ने जरूरी दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए और फिर बैठक दिन भर के लिए स्थगित कर दी । इससे पहले हंगामे के कारण राज्यसभा में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रश्नकाल नहीं चल पाया और उच्च सदन की बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर 12 बजे तक के लिये स्थगित कर दी गयी । बैठक शुरू होते ही सबसे पहले छत्तीसगढ़ से निर्वाचित भाजपा नेता नंदकुमार साय ने सदन की सदस्यता की शपथ ली ।

महंगाई पर विपक्ष का हंगामा

इसके तुरंत बाद विपक्ष मत विभाजन के प्रावधान वाले नियम 168 के तहत महंगाई के मुद्दे पर चर्चा की मांग करने लगा। सभापति हामिद अंसारी ने सदस्यों से शांत रहने की अपील की । इस बीच सत्ता पक्ष के कुछ सदस्यों ने विपक्ष की मांग का विरोध करते हुए प्रश्नकाल चलने देने के लिये कहा। हंगामा थमते नहीं देख सभापति ने बैठक दोपहर 12 बजे तक के लिये स्थगित कर दी ।

गौरतलब है कि मंगलवार को भी राज्यसभा में इसी मुद्दे पर प्रश्नकाल नहीं चल सका था और मुख्य विपक्षी भाजपा ने संकेत दिये थे कि वह एक बार फिर नियम 168 के तहत उच्च सदन में महंगाई के मुद्दे पर तत्काल चर्चा कराने की मांग करेगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+