कश्मीर पर मध्यस्थता से कैमरन का इंकार
दो दिवसीय भारत दौरे पर आए कैमरन ने एनडीटीवी से एक साक्षात्कार में कहा, "मैं नहीं समझता कि ब्रिटेन के लिए इस मुद्दे पर मध्यस्थता के लिए कोई जगह है।"
कैमरन ने कहा, "हम भारत और पाकिस्तान के बीच अच्छे संबंध और अच्छा संवाद चाहते हैं। हम चाहते हैं कि यह मुद्दा दोनों के बीच हल हो। इस मुद्दे को भारत और पाकिस्तान को हल करना है।"
कैमरन ने भारत-पाक के बीच हाल के विदेश मंत्री स्तर की बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि ब्रिटेन ने भारत-पाकिस्तान के बीच संपर्क बहाल होने का स्वागत किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications