पंजाब में 5 आतंकवादी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस के विशेष अभियान दल के एक अधिकारी ने बताया, "खुफिया जानकारी मिलने के बाद हमने छापेमारी की और पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले लंबित हैं। हमने उनसे दो एके-47 राइफल, पांच पत्रिकाएं, 20 जिंदा कारतूस और 200 कारतूसों के खोखे बरामद किए।"
उन्होंने बताया, "गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों की पहचान पाल सिंह, कुलवंत सिंह, गुरमुख सिंह, जगतार सिंह और दर्शन सिंह के रूप में की गई। पाल सिंह इससे पहले फ्रांस में रह चुका है और उसने पाकिस्तान में हथियार चलाने का प्रशिक्षण लिया है। ये सभी पंजाब में आतंकी गतिविधियां चलाने के प्रयास में थे।"
पुलिस सूत्रों के अनुसार पाल सिंह खूंखार आतंकवादी नारायण सिंह चौरा का निकटतम सहयोगी है। चौरा कई आपराधिक मामलों में वांछित है और चण्डीगढ़ स्थित बुड़ैल जेल को तोड़ने में भी उसकी भूमिका रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications