जयपुर मेट्रो को लेकर उच्च स्तरीय बैठक

डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. ई़ श्रीधरन की मौजूदगी में आयोजित बैठक में जयपुर की इस महत्वाकांक्षी योजना के वित्तीय व क्रियान्वयन कार्यक्रम के बारे में विचार हुआ। साथ ही कार्य परियोजना की रूपरेखा को अंतिम रूप भी दिया गया।

डीएमआरसी और जयपुर मेट्रो रेल कॉपोरेशन (जेएमआरसी) के साथ पहले चरण के कार्य पर सहमति बनी गई है। बैठक में राजस्थान के प्रमुख शासन सचिव, नगरीय विकास, आवास एवं स्वायत्त शासन विभाग और जेएमआरसी के अध्यक्ष जी़ एस. संधु और मेट्रो के वित्तीय सलाहकार ने हिस्सा लिया।

संधु ने बताया कि जयपुर में मेट्रो रेल परियोजना के क्रियान्वयन के लिए अगले हफ्ते डीएमआरसी और जेएमआरसी के बीच एक समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि जयपुर मेट्रो परियोजना के पहले चरण में जयपुर शहर के मानसरोवर से चांदपोल तक 9़ 25 किलोमीटर का निर्माण कार्य पूरा किया जायेगा। जिस पर 1250 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

इस मेट्रो रेल मार्ग के निर्माण के लिए अगस्त के प्रथम सप्ताह में निविदा जारी होंगे और नवम्बर में कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। इस मेट्रो रेल योजना में नौ स्टेशन होंगे । इनमें से चांदपोल मेट्रो स्टेशन भूमिगत होगा बाकी ऊपर होंगे। इस परियोजना को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत पूरा किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+