मानसून सत्र के दूसरे दिन भी मंहगाई पर संसद में हंगामा (लीड-2)

मीरा कुमार ने कहा कि वह अन्य नियमों के तहत इस विषय पर चर्चा कराने को तैयार हैं लेकिन कार्यस्थगन प्रस्ताव मंजूर नहीं किया जा सकता। प्रस्ताव के नामंजूर होते ही विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। कई सदस्य लोकसभाध्यक्ष के आसन के निकट पहुंच गए। हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित करनी पड़ी।

इससे पहले लोकसभाध्यक्ष ने विपक्षी दलों को कार्यस्थगन प्रस्ताव पर अपना पक्ष रखने की अनुमति दी। महंगाई के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा जारी रहने पर मीरा कुमार ने विपक्ष से कहा, "मुझे कार्यस्थगन प्रस्ताव से संबंधी कई नोटिस मिले हैं। मैं आप लोगों से जानना चाहती हूं कि आपके नोटिस को क्यों स्वीकार किया जाए?"

इसके बाद उन्होंने विपक्षी नेताओं को बोलने की अनुमति दी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने कहा, "हमारा कार्यस्थगन उन आम लोगों के लिए है जिनके जरिए यह सरकार सत्ता में आई और अब उन्हीं लोगों को परेशान कर रही है। हमारा प्रस्ताव पूरी तरह उचित है।"

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव ने कहा, "विपक्ष सदन में उन 85-90 फीसदी लोगों की भावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं जो महंगाई की पीड़ा झेल रहे हैं। लोग भूख से मर रहे हैं।"

इसके अलावा जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लालू प्रसाद , बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता दारा सिंह चौहान और कई अन्य विपक्षी नेताओं ने भी कार्यस्थगन प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने और महंगाई के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की।

सरकार का पक्ष रखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि विपक्ष सदन की कार्यवाही बाधित करना चाहता है इसलिए वह इस महंगाई के मुद्दे को कुछ ज्यादा तूल देना चाहता है। उन्होंने कहा कि कार्यस्थगन प्रस्ताव के तहत चर्चा की कोई जरूरत नहीं है।

मुखर्जी ने कहा, "हम चर्चा के लिए तैयार हैं। इस मुद्दे पर चर्चा से हमें कोई परहेज नहीं है। सरकार चर्चा का स्वागत करती है लेकिन इस पर कार्यस्थगन प्रस्ताव के तहत चर्चा नहीं हो सकती।"

राज्यसभा में भी महंगाई के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही पहले दिन में 12 बजे तक और फिर गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। बुधवार सुबह सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही विपक्षी सदस्यों ने महंगाई के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस वजह से सभापति हामिद अंसारी ने पहले सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

सदन की कार्यवाही दोबारा आरंभ होने पर विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी और हंगामा जारी रहे। इसके बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित कर दी गई। गौरतलब है कि मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी इसी मुद्दे पर सदन की कार्यवाही नहीं चल पाई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+