तेलंगाना : उपचुनाव के लिए मतदान

1998 के बाद पहली बार उपचुनावों में मतपत्र इस्तेमाल हो रहे हैं. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में 64 उम्मीदवारों की सूची का प्रावधान है लेकिन इस चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या ज़्यादा है. इस वजह से कुल पाँच चुनावी क्षेत्रों में मतपत्रों का इस्तेमाल करना पड़ा है. मुख्य उम्मीदवारों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी श्रीनिवास और टीआरएस अध्यक्ष चंद्रशेखर राव के बेटे केटी रामा राव का नाम है.
राज्य के मुख्य चुनावी अधिकारी आईवी सुब्बा राव ने बताया है कि 1582 ईवीएम और 1201 मत पेटियाँ इस्तेमाल की जा रही है. कुल 435 उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनाव आयोग ने कहा है कि 450 मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं. मतदान केंद्रों में चुनाव आयोग वीडियोग्राफ़ी कर रहा है. पहली दफ़ा वारंगल और निज़ामाबाद में चुनाव अधिकारियों को थ्री जी फ़ोन दि गए हैं. मतगणना 30 जुलाई को होगी.












Click it and Unblock the Notifications