मजदूरों को कुचलने वाला मेडिकल छात्र गिरफ्तार

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से शाहिद खान नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया। युवक देश छोड़कर फरार होने की फिराक में था। वह यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।
दक्षिणी दिल्ली में सफदरजंग फ्लाईओवर के पास लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की तरफ से काम कर रहे आठ मजदूरों को सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने कुचल दिया था। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई थी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। कार को खान चला रहा था।
पुलिस के मुताबिक शाहिद राजस्थान के अलवर का रहने वाला है। उस पर घटना के वक्त शराब पी कर गाड़ी चलाने का संदेह है। घटना के बाद वह मौके से भाग गया था। शाहिद अपने दो दोस्तों शहजाद (18)और आलम खान (23) के साथ महरौली में एक पार्टी से लौट रहा था तभी यह घटना हुई।












Click it and Unblock the Notifications