बीपी को 17 अरब डॉलर का रिकॉर्ड घाटा

बीपी को 17 अरब डॉलर का रिकॉर्ड घाटा

तेल कंपनी बीपी के ताज़ा नतीजों के अनुसार उसे रिकॉर्ड घाटा हुआ है. नतीजे कहते हैं कि तीन महीनों में ही बीपी को 17 अरब डॉलर का घाटा हुआ है. ये नुक़सान अप्रैल से जून के महीने के बीच हुआ है.

माना जा रहा है कि ब्रिटेन के कॉर्पोरेट इतिहास में ये सबसे बड़े घाटों में से एक है.

मेक्सिको की खाड़ी में तेल रिसाव से हुई तबाही की साफ़-सफ़ाई के लिए बीपी 32 अरब डॉलर अलग रख रहा है.

विश्लेषकों को डर था कि बीपी को साफ़-सफ़ाई को अलावा मुआवज़े और जुर्माने के तौर पर भी पैसा देना होगा. इसलिए ये 32 अरब डॉलर उनके अनुमान से कम है.

बीपी के अध्यक्ष कार्ल हेनरिक स्वैनबर्ग ने बीबीसी से कहा कि इस बात की कोई शत प्रतिशत संभावना नहीं है कि रिसाव का आख़िरी बिल बताए गए अनुमान से ज़्यादा का नहीं होगा.

बीपी का मानना है कि रिसाव से हुई तबाही की घोर लापरवाही के लिए उसे दोषी नहीं पाया जाएगा.

कार्ल हेनरिक स्वैनबर्ग ने कहा," ये एक आपदा है और इसके कारण कई नुक़सान हुए हैं. पहली बार हमने मूल्य का अनुमान लगाया है और ये अनुमान हमारी सोच और समझ के आधार पर लगाया गया है क्योंकि हमारा मानना है कि हमसे भारी भूल नहीं हुई है."

बीपी इस घाटे की भरपाई 30 अरब डॉलर की संपत्ति बेचकर करेगा. स्वैनबर्ग ने इस बात पर ज़ोर दिया कि ऐसा करने से बीपी के उद्योग पर कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा.

बीपी ने अक्तूबर की पहली तीरीख़ को टोनी हेवर्ड के पद छोड़ने की ख़बर की भी पुष्टि की है. टोनी हेवर्ड बीपी के मुख्य कार्यकारी हैं.

उनकी जगह अमरीका के बॉब डडली को मुख्य कार्यकारी बनाया जाएगा. वो बीपी के प्रबंध निदेशक भी हैं और जब से तेल रिसाव शुरु हुआ तब से वो इस तबाही से निपटने का काम संभाल रहे हैं.

तेल रिसाव के मामले में टोनी हेवर्ड की अमरीका में कड़ी आलोचना हुई है जिसके बाद वो पद छोड़ रहे हैं.

बीपी ने हेवर्ड के साथ करार किया है जिसके तहत पद छोड़ने के बाद टोनी हेवुड को दस लाख पाउंड दिए जाएंगे और 55 साल की उम्र के बाद उन्हें छह लाख पाउंड की सालाना पेंशन मिलेगी. इस करार को स्वैनबर्ग ने सही ठहराया.

हालांकि बीबीसी में बिज़नेस संपादक रॉबर्ट पेस्टन कहते हैं कि टोनी हेवर्ड की पेंशन का फ़ैसला विवादित रहने वाला है.

संपादक के मुताबिक चूँकि वे आपसी सहमति से जा रहे हैं और उन्हें निकाला नहीं गया है इसलिए बीपी बोर्ड को लगा कि टोनी हेवर्ड की अनुबंध की शर्तों का पालन करना चाहिए.

स्वैनबर्ग ने हेवर्ड के लंबे रिकॉर्ड की तारीफ़ की लेकिन साथ ही माना कि व्यापार को दोबारा खड़ा करने के लिए वो सही व्यक्ति नहीं हैं.

20 अप्रैल में लुईज़ियाना में तेल के कुँए में विस्फोट के बाद से बीपी के कुल शेयरों का बाज़ार भाव 40 फ़ीसदी गिरा है.

विस्फोट में 11 कर्मचारियों की मौत हो गई थी और बड़े पैमाने पर तेल का रिसाव हुआ था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+