गैर यूरोपीय आव्रजकों के अंग्रेजी ज्ञान की परीक्षा लेगा ब्रिटेन

लंदन, 27 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन में विवाह करने या अपने जीवनसाथी के साथ रहने आने वाले सभी गैर यूरोपीय लोगों को इस वर्ष 29 नवंबर से अंग्रेजी भाषा की एक परीक्षा पास करनी होगी।

ब्रिटेन की सीमा एजेंसी (यूकेबीए) ने सोमवार को कहा कि इस तिथि से ब्रिटिश नागरिक के जीवनसाथी के तौर पर देश में प्रवेश करने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति को यह साबित करना होगा कि वह अंग्रजी बोल और समझ सकता है। इसके लिए उसे एजेंसी की निर्धारित परीक्षा को पास करना होगा।

इसका अर्थ यह है कि आवेदकों को अब ए1 स्तर का अंग्रेजी ज्ञान प्रदर्शित करना होगा। कुशल पेशेवरों से अंग्रेजी भाषा के इस स्तर का ज्ञान अपेक्षित होता है।

यूकेबीए ने कहा कि देश के भीतर रहने वाले लोग भी यदि दो वर्ष के अस्थाई प्रवास के बाद स्थाई निवास के लिए आवेदन करते हैं तो उनको भी यह परीक्षा पास करनी होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+