'कृषि को निजी कंपनियों के हवाले करना चाहता है संप्रग'
सरकार ने कहा कि बिना भूमि सुधारों के देश में कृषि का विकास संभव नहीं है। राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक में त्रिपुरा के अलावा इस मुद्दे को किसी भी मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री या प्रधानमंत्री ने नहीं उठाया।
पश्चिमी त्रिपुरा के राधा किशोर नगर में राज्य के पहले निजी जैव-उवर्रक कारखाने का उद्घाटन करने के बाद सरकार ने कहा कि सर्वाधिक उत्पादक स्रोत होने के कारण जमीन का उपयुक्त उपयोग होना चाहिए।
संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता 600 मीट्रिक टन होगी और इसके निर्माण पर दो करोड़ रुपये की लागत आएगी।
सरकार ने कहा कि समान वितरण के लिए भूमि सुधार उपायों का उपयोग किया जाना चाहिए। कृषि के निजीकरण के नाम पर कुछ लोगों के हाथों में भूमि को सौंपने के बजाए उसे वास्तविक किसानों में बांटा जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications