गूगल ने चीनी विज्ञापनदाताओं से समझौता तोड़ा

समाचार पत्र चाइना डेली में मंगलवार को छपी रिपोर्ट के अनुसार गूगल चाइना के प्रवक्ता मार्शा वांग ने कहा कि कंपनी ने पूर्वी और उत्तर-पश्चिम चीन में गूगल के लिए काम करने वाले दो बड़े विज्ञापन एजेंटों यूनिवर्सल इंटरनेट मीडिया और जियान वीहुआ नेटवर्क के साथ अपनी साझेदारी खत्म कर ली।

वांग ने कहा, "यह साझेदारी कुछ हफ्ते पहले खत्म हो गई थी क्योंकि दोनों पक्षों को लगने लगा था कि इससे अब कोई पारस्परिक लाभ नहीं है।"

इस साल के शुरुआत में गूगल ने घोषणा की थी कि वह अपनी खोज सेवा में फिल्टर परिणाम मुहैया कराना बंद कर देगी। साथ ही गूगल ने अपनी हांगकांग साइट के सभी मेनलैंड ट्रैफिक को पुनर्निर्देशित किया था। इससे उसके कई विज्ञापनदाताओं ने चिंता जाहिर की थी और सर्च इंजन पर खर्च में कटौती कर दी थी।

शोध कंपनी 'एनलिसिस इंटरनेशनल' के अनुसार इस साल की दूसरी तिमाही में चीन में गूगल की बाजार भागीदारी में कमी आई और यह पहली तिमाही के 31 फीसदी के मुकाबले 24 फीसदी पर आ गई।

वहीं पिछले तीन महीनों के दौरान चीनी बाजार में गूगल की प्रतिद्वंद्वी बायडू की हिस्सेदारी रिकॉर्ड 70 फीसदी को पार कर गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+