अफ़ग़ानिस्तान-पाक के बीच वार्ता हो: हॉलब्रुक

अमरीकी टीवी चैनल सीएनएस को दिए इंटरव्यू में अफ़ग़ानिस्तान के लिए अमरीका के विशेष दूत हॉलब्रुक ने कहा कि यदि दोनों के बीच बातचीत नहीं होगी तो कोई प्रगति भी नहीं हो पाएगी. ग़ौरतलब है कि मई में राष्ट्रपति करज़ई और जनरल कियानी के बीच इस्लामी चरमपंथी से संघर्ष करने को लेकर बातचीत हुई थी.
हॉलब्रुक का कहना था कि अमरीका भारत के हितों का ख्याल रखते हुए पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच की दूरी को पाटना चाहता है. उल्लेखनीय है कि इसके पहले रिचर्ड हॉलब्रुक ने कहा था कि अफ़ग़ानिस्तान में शांति और स्थिरता के लिए पाकिस्तान का साथ ज़रूरी है.
बीबीसी से बातचीत में हॉलब्रुक ने कहा था कि अफ़ग़ानिस्तान सरकार ख़ुद भी मानती है पाकिस्तान को इस प्रक्रिया में शामिल किए बिना वहाँ शांति संभव नहीं है. रिचर्ड हॉलब्रुक ने कहा था कि एक बार तालेबान का सफ़ाया हो जाए तो इसके बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय सुरक्षा बलों को प्रशिक्षण और नागरिक सुविधाएँ देना जारी रख सकेगा.












Click it and Unblock the Notifications