भालू ने की कार की ड्राइविंग

भालू ने की कार की ड्राइविंग
हम अक्सर जानवरों की अजीबोगरीब हरकतों को सुनकर मज़े लेते हैं. और अगर बात जब भालू की हो तो चीज़ें और भी रोचक बन जाती हैं. ऐसा ही मामला अमरीका के कोलोराडो शहर में देखने को आया है जब एक भालू ने गाड़ी की ड्राइविंग का जमकर लुत्फ़ उठाया.

हुआ यूं कि अमरीका के कोलोराडो शहर में एक भालू खाली कार में घुस गया, ड्राइवर सीट पर बैठकर हॉर्न बजाया और गाड़ी को पहाड़ी से नीचे गिरा दिया. इसके बावजूद यह डरा हुआ जानवर गाड़ी के अंदर बैठा रहा.

कार के मालिक 17 वर्षीय बेन स्टोरी ने इस भालू की तस्वीर भी ली. जानवर ने भागने की कोशिश में गाड़ी के अंदर के हिस्से को बुरी तरह नष्ट कर दिया.

इसके बाद स्थानीय पुलिस ने कुछ दूरी पर एक रस्सी के सहारे गाड़ी का दरवाज़ा खोला और जानवर को मुक्त कराया. गाड़ी की पिछली सीट पर एक सैंडविच रखा गया था, माना जाता है कि भालू इसी सैंडविच को पाने की कोशिश में गाड़ी के अंदर चला गया.

सुबह का समय

सुबह का समय था जब भालू 2008 मॉडल की टोयोटा कोरोला गाड़ी के अंदर दाखिल हुआ. गाड़ी में लॉक नहीं लगा हुआ था. इस समय स्टोरी और उनका परिवार सोया हुआ था.

स्टोरी के पिता राल्फ़ ने डेनवर 7 न्यूज़ को बताया, "हो सकता है कि भालू से गाड़ी का गियर दब गया हो जिससे गाड़ी न्यूट्रल में आ गई और यह ढलान से नीचे 125 फ़ीट नीचे सरकते हुए झाड़ियों के झुरमुट में आ गिरी."

उन्होंने कहा, "लगता है कि भालू को पता था जो कुछ भी हो रहा था. वह लगातार कार का हॉर्न बजाता रहा." गाड़ी का दरवाज़ा बंद होने के बाद भालू गाड़ी के अंदर फंस गया. बेन स्टोरी ने बताया कि उनकी गाड़ी पूरी तरह नष्ट हो गई.

बेन ने बताया, "इस भालू का आकार अच्छा-ख़ासा था. अगर आप गाड़ी के अंदर झांकें तो कुछ भी बचा नहीं था. अंदर का हिस्सा नष्ट हो गया था. भालू ने गाड़ी के अंदर के पूरे हिस्से की तहकीकात की थी."

आख़िर में भालू को जंगल में भागते हुए देखा गया. कोलोराडो के वन्य जीव विशेषज्ञ टाइलर बास्कफ़ील्ड ने बताया कि भोजन की तलाश में भालू कारों और घरों में घुस जाते हैं. उन्होंने कहा कि यह तकरीबन अक्सर होता है. ये काफ़ी तेज़-तर्रार होते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+