लादेन के पाक में होने के सबूत दे अमेरिका: गिलानी
इस्लामाबाद। दुनिया के मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान में होने के अमेरिका के दावे को दरकिनार करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा है कि लादेन उनके मुल्क में नहीं है। लादेन की बात तो दूर अलकायदा सदस्य मुल्ला उमर भी पाकिस्तान में नहीं है।
गिलानी ने कहा है कि अगर अमेरिका को लगता है कि लादेन पाक में है, तो वो उसके ठोस सबूत दे। समाचार चैनल 'जियो टीवी' के मुताबिक गिलानी ने मंगलवार को कहा कि अगर किसी के पास लादेन और तालिबान सरगना उमर के बारे में कोई ठोस जानकारी है तो वह पाकिस्तानी सरकार से इस जानकारी को साझा करें।
गौरतलब है कि अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने सोमवार को कहा था कि लादेन के पाकिस्तान में छिपे होने की प्रबल संभावना है। उन्होंने यह भी कहा था कि पाकिस्तानी सरकार में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें लादेन और उमर के ठिकाने की जानकारी है।












Click it and Unblock the Notifications