'जेहाद के लिए बंदरों को तैयार कर रहा तालिबान'

Monkey Terrorist
न्‍यूयॉर्क। भारत और पाकिस्‍तान समेत कई पड़ोसी देशों में आतंक फैलाने के लिए अफगानिस्‍तान का आतंकवादी संगठन तालिबान अब बंदरों को आतंकी प्रशिक्षण दे रहा है। एक विशेष कोचिंग के अंतर्गत बंदरों को जेहाद के लिए तैयार किया जा रहा है, जिसमें उन्‍हें हथियार चलाना सिखाया जा रहा है। ऐसे में अमेरिकी सेना जो अफगानिस्‍तान में तालिबान के खात्‍में में जुटी हुई है, उसे बंदरों से भी भिड़ना होगा।

चीन के एक अखबार पीपुल्‍स डेली ने यह खबर दी है। खबर के मुताबिक तालिबानी प्रशिक्षक बंदरों को विशेष रूप से अमेरिकी नाटो सेना से लड़ने के लिए तैयार कर रहे हैं। न्‍यूज एजेंसी स्‍टार एंड स्ट्रिप्‍स के मुताबिक इन बंदरों को पहले अमेरिकी सेना से लड़ने के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद ऐसे ही प्रशिक्षित बंदरों को अन्‍य जगह आतंक फैलाने के लिए भी भेजा जाएगा।

वजीरिस्‍तान में चल रहे इस प्रशिक्षण के अंतर्गत बंदरों को एके-47 राइफल, मशीनगन, मॉरटर, चलाना सिखाया जा रहा है। बंदरों को मूंगफली व फल का लालच देकर गोली चलाना सिखाया जाता है। चीन मीडिया में प्रशिक्षण की तस्‍वीरें भी प्रकाशित की गई हैं।

इस पर नाटो के प्रवक्‍ता का कहना है कि वैसे तो इस खबर पर विश्‍वास नहीं होता, क्‍योंकि गोलियों की आवाज़ से ज्‍यादातर जानवर डरते हैं। लेकिन हां यदि बंदरों को ऐसी ट्रेनिंग दी जा रही है, तो वो खुद तालिबानी प्रशिक्षकों के लिए भी खतरे से खाली नहीं है। बंदर कभी भी उन पर भी गोली चला सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+